कोयला घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, बंगाल के इस शहर में सुबह से चल रही रेड

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मनोरंजन मंडल का घर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले में एक माह के अंदर दूसरी बार छापेमारी की है. बुधवार की सुबह ईडी की टीम मनोरंजन मंडल के घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया.

विज्ञापन

ED Raid : दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर इलाके में अवैध कोयला और रेत खनन मामले की जांच के सिलसिले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक बार फिर कार्रवाई की है. ईडी की टीम बुधवार सुबह से निलंबित पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी अवैध तरीके से धन के लेन-देन (मनी लाउंडरिंग) और प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंधों की जांच के तहत की जा रही है. मनोरंजन मंडल के ठिकानों पर पहले भी ईडी की छोपमारी हो चुकी है, जिसमें उनके बैंक खातों से 150 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले हैं.

विज्ञापन

फरवरी में हुई थी कई ठिकानों पर रेड

फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पांडवेश्वर और जामुड़िया में कारोबारियों और एक पुलिस अधिकारी के परिसरों पर छापेमारी की थी. रेड में भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे. इसी दौरान दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में बुदबुद पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोरंजन मंडल के घर पर भी छापेमारी हुई थी. मंडल जब बाराबनी के प्रभारी अधिकारी थे, तब उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छापेमारी के पीछे कारणों की जानकारी नहीं

सेपको टाउनशिप में रेत व्यापारी प्रबीर दत्ता के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया था. ईडी की 16 सदस्यीय टीम ने जामुड़िया में हार्डवेयर व्यापारी राजेश बंसल से पूछताछ की थी. पांडवेश्वर के नबग्राम में कोयला व्यापारी मैजुल शाह के घर हुई थी. हालांकि, ईडी ने अब तक इन छापों की कोई स्पष्ट वजह आधिकारिक रूप से नहीं बतायी है.

Also Read: ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola