केबल वायर से होगी आपूर्ति केबल वायर लगाने के लिए काम करते कर्मी.

शेखपुरा : जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो इसके लिए सरकार ने कई तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है. इस योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर जलने की भी समस्या पर नियंत्रण किया जायेगा. इसके साथ […]
शेखपुरा : जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो इसके लिए सरकार ने कई तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है. इस योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर जलने की भी समस्या पर नियंत्रण किया जायेगा.
इसके साथ ही उपभोक्ताओं को शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए लोहे और एल्मुनियम के नंगे तार की जगह केबल वायर को लगाए जायेंगे. इस दिशा में जिला मुख्यालय के अंदर लोगों के घरों में आपूर्ति होने वाली विद्युत को केबल वायर से लैस कर दिया गया है. इसके लिए लगभग 23 किलोमीटर लंबा केबल वायर लगाया गया है. दूसरे चरण में शेखपुरा शहर के अंदर 11 हजार तार को भी बदलकर केवल वायर लगाने की मुहिम शुरू कर दी गयी है. तीसरे चरण में शहर के अंदर 50 प्रतिशत लोड पर ही विधुत ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने की योजना बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




