सदर अस्पताल में प्रशिक्षु एएनएम का ट्रेनिंग शुरू

Updated at : 01 Dec 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में प्रशिक्षु एएनएम का ट्रेनिंग शुरू

शेखपुरा : सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाएं काफी अहम भूमिका निभा रही है. वर्तमान में नारी सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है. महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आज पीछे नहीं है. परंतु स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलायें जिस समर्पण व सेवा भाव से […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाएं काफी अहम भूमिका निभा रही है. वर्तमान में नारी सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है. महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आज पीछे नहीं है. परंतु स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलायें जिस समर्पण व सेवा भाव से काम करती है उससे यह कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान है.

सदर अस्पताल में प्रशिक्षु एएनएम अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. प्रशिक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुंचे शेखपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंसेज संस्था की एएनएम अभ्यर्थियों को सिविज सर्जन डॉ एमपी सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की मानकता के संबंध में कई अहम बातें बतायी. उन्होंने एएनएम अभ्यर्थियों को सेवा भाव से कार्य करने के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा भाव से काम करना ही इनसान का सबसे बड़ा धर्म है. अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मरीजों की बेहतर देखरेख के साथ-साथ अपना बेहतर स्वभाव हमेशा बनाए रखने की प्रेरणा उन्होंने दी.

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज पूरी तरह चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पर निर्भर हो जाते हैं. ऐसे में उनके प्रति भी बेहतर इलाज के साथ-साथ उनके साथ सहज स्वभाव से पेश आने तथा उनका पूरा ख्याल रखना स्वास्थ्य कर्मियों का धर्म है. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार,संस्था के निदेशक जितेंद्र कुमार,अभ्यर्थियों में रीता कुमारी,सपना कुमारी,मेघा कुमारी,काजल कुमारी,जूली कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन