रंका पहाड़ी में हो रहा अवैध उत्खनन

शेखपुरा : सोने का अंडा देनेवाली कहावत के लिए मशहूर जिले का पत्थर उद्योग इन दिनों अवैध कारोबार का मुख्य केंद्र बिंदु बनता जा रहा है. खास कर अरियरि प्रखंड में रंका पहाड़ी में अवैध उत्खनन का कारोबार जोरो पर हैं. पहाड़ों से पत्थर की चोरी कर माफिया महादलित मजदूरों से गिट्टी तुड़वा रहे हैं. […]
शेखपुरा : सोने का अंडा देनेवाली कहावत के लिए मशहूर जिले का पत्थर उद्योग इन दिनों अवैध कारोबार का मुख्य केंद्र बिंदु बनता जा रहा है. खास कर अरियरि प्रखंड में रंका पहाड़ी में अवैध उत्खनन का कारोबार जोरो पर हैं. पहाड़ों से पत्थर की चोरी कर माफिया महादलित मजदूरों से गिट्टी तुड़वा रहे हैं.
औने- पौने भाव में बेचने के बावजूद यहां प्रति माह लाखों के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है. लंबे अरसे से लगातार जारी रंगा पहाड़ी में अवैध उत्खनन को लेकर दूर- दूर से घर ढलाई के लिए गिट्टी के खरीदावाल यहां पहुंच रहे हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि चांदी और रंका पहाड़ी का पत्थर मजबूती के लिए खास रूप से मशहूर है.
ऐसा नहीं कि पहाड़ी भूखंडों में अवैध उत्खनन की जानकारी स्थानीय अरियरि पुलिस को नहीं है. खबर यह है कि इस कारोबार में शामिल एक दर्जन मुख्य कारोबारी स्थानीय पुलिस को प्रति माह नजराना पहुंचा कर इस कारोबार को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं. हालांकि बड़ी बात यह है की कुछ ही दूरी पर स्थित चांदी पहाड़ी जो कि बड़े एरिया में फैला हुआ है. वहां स्थानीय पुलिस और ग्रामीण की मुस्तैदी से अवैध उत्खनन का नामोनिशान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




