भाजपा व राजद खेमों में दिखा एक साथ जश्न

शेखपुरा : दलीय दृष्टिकोण से एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले नेताओं का एक मंच पर दिखना कई सवालों को खड़ा कर रहा है. आखिर कौन सा ऐसा समीकरण था जिसके लिए रनर बन कर राजद के एक खेमे में भाजपा की जीत का बड़ा सहयोगी बनना पड़ा. इस समीकरण को लेकर शुक्रवार को चर्चा […]
शेखपुरा : दलीय दृष्टिकोण से एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले नेताओं का एक मंच पर दिखना कई सवालों को खड़ा कर रहा है. आखिर कौन सा ऐसा समीकरण था जिसके लिए रनर बन कर राजद के एक खेमे में भाजपा की जीत का बड़ा सहयोगी बनना पड़ा. इस समीकरण को लेकर शुक्रवार को चर्चा यह रही कि अपने ही दल के प्रतिद्वंदी खेमे के बढ़ते राजनैतिक कद ने इस परिस्थिति को पैदा किया.
हालांकि इन सभी चर्चाओं की परवाह किये बगैर उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद राजद नेता रंजीत कुमार ने विकास के मुद्दे को सबसे ऊपर बताया. उन्होंने कहा कि घाट कोसुम्भा की पानापुर पंचायत भले ही उनके निर्वाचन कार्य क्षेत्र से बाहर है, लेकिन दो जिलों के बीच पिस-पिस कर जी रही आबादी को विकास की मुख्यधारा में लाकर खड़ा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




