दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़

Updated at : 18 Jun 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़

शेखपुरा/बिहारशरीफ/बरबीघा : रमजान के दूसरे जुमे पर मसजिद में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ उमड़ी. नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मसजिदों में रोजदार नमाज अदा करते रहे. नगर क्षेत्र के जामा मसजिद, कोतवाली मसजिद, स्टेशन स्थित मसजिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. सभी रोजदार […]

विज्ञापन

शेखपुरा/बिहारशरीफ/बरबीघा : रमजान के दूसरे जुमे पर मसजिद में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ उमड़ी. नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मसजिदों में रोजदार नमाज अदा करते रहे. नगर क्षेत्र के जामा मसजिद, कोतवाली मसजिद, स्टेशन स्थित मसजिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. सभी रोजदार सुबह सेहरी के बाद रोजा में उपवास रखते हुए नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे.

बाद में सभी रोजेदारों ने शाम में इफ्तार का आयोजन कर उपवास तोड़े. जुमे के अवसर पर नमाज अदा करने वालों की भीड़ से मसजिद खचाखच भर गयी थी. जिले के कई मसजिदों में नमाज अदा करने वालों की भीड़ बाहर तक पहुंच गयी थी. आसमान में छाये बादल तथा तापमान का पारा नीचे जाने से मौसम काफी सुहाना लग रहा था. नमाज अदा करने आये लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा था. लोगों ने बताया कि इस साल के रमजान में रोजा का समय 15 घंटे से भी ज्यादा हो रहा है. जून माह में लंबा दिन रहने के कारण यह स्थिति है.

बताया गया कि साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को रोजेदार 15 घंटे, 28 मिनट का रोजा रखेंगे. रोजा को लेकर बच्चे और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन