अतिक्रमणमुक्त स्थानों पर होगा पार्किंग का निर्माण, जाम से मिलेगी मुक्ति

बरबीघा (शेखपुरा) : जिलाधिकारी दिनेश कुमार के आदेशानुसार विगत सप्ताह चलाये गये अतिक्रमणमुक्ति अभियान के बाद नगर पंचायत द्वारा मुक्त करवाये गये चौड़े स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था करायी जायेगी. इस निर्माण से जहां मुख्य बाजार के संकीर्ण गलियों में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. वहीं इसके […]
बरबीघा (शेखपुरा) : जिलाधिकारी दिनेश कुमार के आदेशानुसार विगत सप्ताह चलाये गये अतिक्रमणमुक्ति अभियान के बाद नगर पंचायत द्वारा मुक्त करवाये गये चौड़े स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था करायी जायेगी. इस निर्माण से जहां मुख्य बाजार के संकीर्ण गलियों में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. वहीं इसके कारण होने वाले दुर्घटनाओं से आम जनता को निजात भी मिलेगी.
उक्त सूचना नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने दिया. विगत सप्ताह डीएम के निर्देश के बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्थानीय दर्जनों पुलिस बल एवं पदाधिकारियों ने थाना चौक, पुरानी शहर, पोस्ट ऑफिस रोड, झंडा चौक आदि स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया है. यह बात और है कि अतिक्रमणकारियों द्वारा थाना चौक पर पुन: स्थिति पूर्ववत हो गयी है. जबकि पोस्ट ऑफिस के निकट अतिक्रमण मुक्त स्थलों को कब्जे में लेकर मुख्य मार्ग में मिला कर सड़क चौड़ी कर दी गयी है.
इससे यातायात को दिन में थोड़ी देर अवश्य सुविधा हुई हो पर दोपहर के ठीक बाद चाट-पकौड़े के ठेले वेंडरों के द्वारा स्थिति के जस के तस पूर्ववत ही हो जाती है, जिससे वाहन के अलावे पैदल यात्रियों को भी फजीहत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




