जताया विरोध . िकसानों को कैरेट योजना का लाभ नहीं
Updated at : 03 Jun 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

दिन भर अधिकारियों का करते रहे इंतजार शेखपुरा : सब्जी उत्पादक कृषकों को कैरेट उपलब्ध कराने की योजना में वितरण की आखिरी तिथि को वंचित कृषकों ने जम कर हंगामा मचाया. कृषकों ने हंगामा तब मचाया जब करीब 25 किमी लंबी दूरी तय कर घाट कोसुम्भा में विभिन्न प्रखंडों से जिला कृषि कार्यालय पहुंचे और […]
विज्ञापन
दिन भर अधिकारियों का करते रहे इंतजार
शेखपुरा : सब्जी उत्पादक कृषकों को कैरेट उपलब्ध कराने की योजना में वितरण की आखिरी तिथि को वंचित कृषकों ने जम कर हंगामा मचाया. कृषकों ने हंगामा तब मचाया जब करीब 25 किमी लंबी दूरी तय कर घाट कोसुम्भा में विभिन्न प्रखंडों से जिला कृषि कार्यालय पहुंचे और दिन भर अधिकारियों का इंतजार करते रहे. घंटों भूखे प्यासे निराश कृषकों ने अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इस मौके पर कृषक व बटौरा गांव निवासी मुकेश कुमार, कोरमा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह, गंगौर गांव निवासी अभिजीत कुमार, ओंकार कुमार,
पुरैना गांव निवासी राजू कुमार, बबलू कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य कृषकों ने बताया कि उद्यान विभाग के इस योजना में वितरण के आखिरी दिन कृषकों को बुला कर अधिकारी खुद नदारद रहे. खास बात यह है कि कृषकों को लाभान्वित करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की. सब्जी उत्पादकों को बढ़ावा देने वाली इस योजना में अधिकारी योजना का बंदरबांट करने की मंशा से कृषकों के साथ यह रवैया अपना रहे है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार से इस मामले में कृषि हित को देख कर कठोर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




