लोहान में मतदान केंद्र पर झड़प व पथराव

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : अंतिम चरण के पंचायत चुनाव के दौरान लोहान गांव के मतदान केंद्र संख्या 36 पर दबंगों ने विवाद के दौरान दो पोलिंग एजेंट की जम कर धुनाई कर दी. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट बराम यादव एवं जिला परिषद् प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट राजेंद्र यादव जख्मी हो गये. इस […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अंतिम चरण के पंचायत चुनाव के दौरान लोहान गांव के मतदान केंद्र संख्या 36 पर दबंगों ने विवाद के दौरान दो पोलिंग एजेंट की जम कर धुनाई कर दी. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट बराम यादव एवं जिला परिषद् प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट राजेंद्र यादव जख्मी हो गये. इस दौरान मारपीट के विरोध में मतदान केंद्र से थोड़ी दूर पर दो पक्षों के बीच पथराव की भी घटना घटी. मौके पर पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त मतदान केंद्र पर कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर और विपक्षी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं देना चाहते थे.

इस दरम्यान विवाद के भय से कुछ पोलिंग एजेंट मौके से तो वापस लौट गये, जबकि जो पोलिंग एजेंट वहां डटे रहे उन्हीं के साथ मारपीट की घटना घटी. इस दौरान पंचायत वासियों ने विभिन्न गांव के वोटरों को भी धमकाने का आरोप लगाया. इसके साथ लोहान पंचायत में वोट के दौरान अहले सुबह से ही वोगस वोटिंग समेत अन्य विवादों को लेकर अधिकारियों को सूचना मिलती रही.
इस बाबत सेक्टर दंडाधिकारी मो. कामिल अख्तर ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर कोई विवाद नहीं हुआ. आपसी रंजिश के कारण मतदान केंद्र से बाहर झड़प हुआ, जिसे त्वरित कार्रवाई कर शांत करा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन