बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

Updated at : 14 May 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

शेखपुरा : जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने पंचायत चुनाव में लगाये गये दंडाधिकारी को अंतिम चरण में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, जिले के चेवाड़ा प्रखंड के सात पंचायत क्षेत्र के 99 मतदान केंद्र पर अंतिम चरण में शनिवार को मतदान होगा. जिलाधिकारी शुक्रवार को विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अंतिम चरण के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने पंचायत चुनाव में लगाये गये दंडाधिकारी को अंतिम चरण में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, जिले के चेवाड़ा प्रखंड के सात पंचायत क्षेत्र के 99 मतदान केंद्र पर अंतिम चरण में शनिवार को मतदान होगा. जिलाधिकारी शुक्रवार को विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अंतिम चरण के स्वच्छ,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे. इस प्रखंड के 64 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है तथा शेष 35 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है.

प्रखंड के छठियारा,अस्थाना,लोहान के चार-चार मतदान केंद्रों को सुपर सेंसेटिव की श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा एकाढ़ और लहना के दो-दो तथा करंडे के एक मतदान केंद्र को भी इसी श्रेणी में रख कर सुरक्षा के अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है. मतदान के पूर्व संध्या पर इन 17 मतदान केंद्र के बारे में खुफिया रिपोर्ट के बाद यह अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है.

बैठक की जानकारी देते हुए जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि जिला प्रशासन अंतिम चरण के मतदान में कोई कसर बाकी नहीं रहना देना चाहते हैं. पूरे प्रखंड क्षेत्र को दो जोन तथा सात सेक्टर में बांटते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

बैठक में जिलाधिकारी ने इस प्रखंड क्षेत्र में दो अतिरिक्त सेक्टर दंडाधिकारी तैनात करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को हमेशा सतर्क रहने तथा सदा भ्रमणशील रहने को कहा है. मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाये रखने क लिए मतदाता का परिचय पत्र देखते हुए उन्हें कतारबद्ध करें तथा मतदान के बाद उन्हें बाहर जाने का रास्ता दिखाया.

मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट के साथ मतदाताओं की दूरी बनाये रखने का भी निर्देश दिया. मतदान के समय गड़बड़ी के मामले में हुए जिला नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करने को कहा है.

मतदान के समय सभी अधिकारी को सतत भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. ड्यूटी के समय कुरसी पर आराम फरमाने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गयी है. चेवाड़ा प्रखंड के दो मतदान केंद्र उच्च विद्यालय चेवाड़ा में मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. साथ ही इस एक केंद्र से मतदान का वेब प्रसारण भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन