शेखपुरा में 10 हजार बोतल शराब बरामद

शेखपुरा : शेखपुरा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान से 20 घंटे पहले पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर देशी शराब की करीब 10 हजार बोतलें बरामद की है़ं शराब की ये बोतलें सदर प्रखंड के मेहुस गांव स्थित हाइस्कूल के दक्षिण में सटे स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन में घास और […]
शेखपुरा : शेखपुरा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान से 20 घंटे पहले पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर देशी शराब की करीब 10 हजार बोतलें बरामद की है़ं शराब की ये बोतलें सदर प्रखंड के मेहुस गांव स्थित हाइस्कूल के दक्षिण में सटे स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन में घास और भूसे से ढंक कर रखी गयी थीं. मेहुस के थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि गुरुवार को देशी शराब की बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी़ जर्जर भवन में छापेमारी कर लगभग चार सौ पैकेट देशी शराब की बोतलें जब्त की गयीं. शराब की बरामदगी के बाद पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को शराब बांटने के फिराक में प्रत्याशी की खास साजिश के कयास भी लगाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




