शेखपुरा में 10 हजार बोतल शराब बरामद
Updated at : 06 May 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र में छुपा कर रखी थी शराब पंचायत चुनाव में बांटने की थी योजना शेखपुरा : शेखपुरा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान से 20 घंटा पहले पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर देशी शराब की करीब 10 हजार बोतलें बरामद की है़ं बरामत शराब की कीमत लगभग ढाई लाख […]
विज्ञापन
जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र में छुपा कर रखी थी शराब
पंचायत चुनाव में बांटने की थी योजना
शेखपुरा : शेखपुरा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान से 20 घंटा पहले पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर देशी शराब की करीब 10 हजार बोतलें बरामद की है़ं बरामत शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है़ शराब की ये बोतलें सदर प्रखंड के मेहुस गांव स्थित हाइस्कूल के दक्षिण में सटे स्वास्थ्य उपकेंद्र की जर्जर भवन में घास और भूसों से ढंक कर रखी गयी थीं.
मेहुस के थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि गुरुवार को उक्त जर्जर भवन से देशी शराब की बदबू के कारण उन्हें शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी. इस सूचना पर जब वहां छापेमारी की गयी तब उक्त जर्जर भवन में लगभग चार सौ पैकेट देशी शराब की बोतलें जब्त की गयीं. शराब की बरामदगी के बाद पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को शराब बांटने के फिराक में प्रत्याशी की खास साजिश के कयास भी लगाये जा रहे हैं.
गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले भी इसी गांव से जितेंद्र कुमार की दुकान से दो बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




