शराबबंदी का शेखपुरा में व्यापक असर

शेखपुरा : सरकार द्वारा शराबबंदी का जिला में व्यापक असर देखा जा रहा है. पहली अप्रैल से देशी और पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी के बाद यहां पुलिस और आबकारी विभाग दोनों इस आदेश के अनुपालन में जुटे हुए हैं. इसके अलावा शराब की लत को सुधार कर नशामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा […]
शेखपुरा : सरकार द्वारा शराबबंदी का जिला में व्यापक असर देखा जा रहा है. पहली अप्रैल से देशी और पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी के बाद यहां पुलिस और आबकारी विभाग दोनों इस आदेश के अनुपालन में जुटे हुए हैं. इसके अलावा शराब की लत को सुधार कर नशामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा था.
मंगलवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शराबबंदी की समीक्षा की गयी. इस बैठक में अन्य अधिकारी के साथ उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार भी मौजूद थे. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि पिछले माह शराबबंदी के खिलाफ अकेले आबकारी विभाग ने 85 स्थानों पर छापेमारी की तथा शराबबंदी का उल्लंघन करनेवाले 12 लोगों के खिलाफ अलग-अलग केस भी दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




