विकास में हर तबके की बढ़ेगी भागीदारी : प्रिया

Updated at : 04 May 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में हर तबके की बढ़ेगी भागीदारी  : प्रिया

शेखपुरा : अरियरी की हजरतपुर मड़रो पंचायत से मुखिया पद के लिए किस्मत आजमा रही प्रिया देवी ने कहा कि बदलाव के लिए विकास योजनाओं में हर तबके की भागीदारी तय की जायेगी. पंचायती राज व्यवस्था में गरीब और पिछड़ों के जीवन सतर में आज भी अपेक्षित बदलाव नहीं आया है. इसके साथ ही पंचायत […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी की हजरतपुर मड़रो पंचायत से मुखिया पद के लिए किस्मत आजमा रही प्रिया देवी ने कहा कि बदलाव के लिए विकास योजनाओं में हर तबके की भागीदारी तय की जायेगी. पंचायती राज व्यवस्था में गरीब और पिछड़ों के जीवन सतर में आज भी अपेक्षित बदलाव नहीं आया है.

इसके साथ ही पंचायत में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए कोई मजबूत पहल नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि अगर सेवा का मौका मिला तो पंचायत में उच्च शिक्षा के लिए मजबूत पहल, शिक्षा के बदौलत ही पंचायत की सूबे में बेहतर पहचान स्थापित की जायेगी. आज के दौर में स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए स्वच्छता की भूमिका सबसे अहम है. पंचायत में स्वच्दता अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता को भी कायम किया जायेगा. मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि पंचायत में जलापूर्ति योजना के साथ-साथ सिंचाई की योजना को भी सुदृढ़ किया जायेगा. मौके पर समाजसेवी दानी चौहान, धर्मेंद्र चौहान, बांके चौहान थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन