58 प्रतिशत मतदाता ने किया मतदान

Updated at : 03 May 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
58 प्रतिशत मतदाता ने किया मतदान

शेखपुरा : तीसरी चरण में सोमवार को शेखपुरा और घाट कोसुम्भा प्रखंड में पंचायत चुनाव में क्रमश: 57 और 58 प्रतिशत मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के निर्धारित समय अपराह्न 05 बजे के बाद भी कइ्र मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी. कड़ी सुरक्षा के बीच 150 मतदान केंद्र […]

विज्ञापन

शेखपुरा : तीसरी चरण में सोमवार को शेखपुरा और घाट कोसुम्भा प्रखंड में पंचायत चुनाव में क्रमश: 57 और 58 प्रतिशत मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के निर्धारित समय अपराह्न 05 बजे के बाद भी कइ्र मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी. कड़ी सुरक्षा के बीच 150 मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हुआ, जिसमें शेखपुरा प्रखंड के सात पंचायत के 91 और घाट कोसुम्भा प्रखंड के पांच पंचायत के 49 मतदान केंद्र शामिल थे

अधिकारियों ने बताया कि तेज धूप और पछुआ हवा थम जाने के कारण मतदाता सवेरे से ही मतदान करने के लिए घरों से निकले. जैसेझ्रजैसे दिन चढ़ता गया. मतदान ने भी गति पकड़ ली थी. बड़ी संख्या में मतदाता मतदान शुरू होने के समय सवेरे सात बजे के पहले भी मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था.
जिला प्रशासन के वाहन तड़के से ही मतदान केंद्रों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया था. चुनाव के लिए गठित पीसीसीपी दल अपनेझ्रअपने निर्धारित केंद्र पर मत पत्र और मतपेटी पहुंचा रहे थे. जिला नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सवेरे दो घंटा में 10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था. उसके बाद मतदान कर्य में और तेजी आयी तथा दोपहर तक 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अपराह्न एक बजे तक दोनों प्रखंडों में 38 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे. इसके बाद मतदान की प्रक्रिया कुछ धीमी देखी गयी. 03 बजे तक मतदान का प्रशित 48 तक ही पहुंच पाया था.
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद जिला नियंत्रण कक्ष आंकड़े जुटाने में व्यस्त था. नियंत्रण कक्ष मुख्यत: महिला पदाधिकारियों को ही चुनाव पर पूरी नजर रखने का जिम्मा दिया गया है. वैसे जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नियंत्रण कक्ष में मुस्तैद दिख रहे थे. बताया गया कि तीसरे चरण का मतदान आत तौर पर शांतिपूर्ण रहा. एकझ्रदो जगहों पर गड़बड़ी की शिकायत पर सेक्टर और अन्य दंडाधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू में किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन