आक्रोश. हुसैनाबाद के लोगों ने पेयजल संकट से आजिज होकर उठाया सख्त कदम

Updated at : 13 Apr 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोश. हुसैनाबाद के लोगों ने पेयजल संकट से आजिज होकर उठाया सख्त कदम

शहरी जलापूर्ति नलकूपों में लगाया ताला जिला मुख्यालय की आधी आबादी को नहीं मिल सकेगा पानी शेखपुरा : अरियरी के हुसैनाबाद गांव में पिछले दो माह से भीषण जल संकट से आजिज होकर ग्रामीणों ने उन जलापूर्ति पंप हाउसों में ताला जड़ दिया, जिससे जिला मुख्यालय की आधी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जा […]

विज्ञापन

शहरी जलापूर्ति नलकूपों में लगाया ताला

जिला मुख्यालय की आधी आबादी को नहीं मिल सकेगा पानी
शेखपुरा : अरियरी के हुसैनाबाद गांव में पिछले दो माह से भीषण जल संकट से आजिज होकर ग्रामीणों ने उन जलापूर्ति पंप हाउसों में ताला जड़ दिया, जिससे जिला मुख्यालय की आधी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी. ग्रामीणों के इस कार्रवाई से मंगलवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय की आधी आबादी के समक्ष पेयजल के लिए हाहाकार मच गया. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी जल संकट की समस्या को लेकर सड़क जाम कर अधिकारियों का घेराव किया गया था. अधिकारियों ने तत्काल जलापूर्ति बहाल करने का भरोसा भी जताया था,
लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका. आज भी लोग तीन दिन का बासी पानी पीने को विवश हैं. दरअसल हुसैनाबाद गांव में तीन पंप हाउस है, जिससे शेखपुरा शहर की आधी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है. पिछले एक साल से गांव की जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. बोरिंग फेल होने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. पिछले दो माह से यह किल्लत भयावह रूप धारण कर चुकी है.
स्थानीय ग्रामीण तत्काल राहत के लिए शहरी जलापूर्ति पंप हाउस से ही गांव के पुराने पाइप लाइन को जोड़ कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं, ताकि तत्काल राहत मिल सके. सरपंच सतेंद्र कुमार ने बताया कि महज पांच फुट पाइप लगाने से पांच हजार की आबादी की पेयजल समस्या हल हो जायेगी. इस संबंध में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गयी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी. विभागीय रवैये से आजिज ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने तक शहरी जलापूर्ति पंप हाउसों में ताला जड़े रखने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन