जिला खाद्य आपूर्ति के टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

Updated at : 13 Apr 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति के टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

वंचितों को मिलेगा नया कार्ड, योग्य नहीं पाये जाने पर छिनेगा कार्ड जिला न्यायालय स्थापना दिवस आज स्थापना से पूर्व लोगों को जाना पड़ता था मुंगेर तथा लखीसराय शेखपुरा : जिला न्यायालय का स्थापना दिवस बुधवार को यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है. 13 अप्रैल, 2015 को पटना उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश […]

विज्ञापन

वंचितों को मिलेगा नया कार्ड, योग्य नहीं पाये जाने पर छिनेगा कार्ड

जिला न्यायालय स्थापना दिवस आज
स्थापना से पूर्व लोगों को जाना पड़ता था मुंगेर तथा लखीसराय
शेखपुरा : जिला न्यायालय का स्थापना दिवस बुधवार को यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है. 13 अप्रैल, 2015 को पटना उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी ने यहां जिला न्यायालय का उद्घाटन किया था. इसके पूर्व यहां के लोगों को न्यायालय के कई कार्यों के लिए मुंगेर तथा लखीसराय जाना पड़ता था. यहां प्रशासनिक जिला बनने के दो दशक बाद न्यायिक जिला बनने पर लोगों ने खासा उत्साह व्यक्त किया था.
इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए पहला स्थापना दिवस मनाये जाने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में यह गरिमामयी समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन में जिले में कार्यरत सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ-साथ जिलाधिकारी दिनेश कुमार, एसपी राजेंद्र कुमार भील के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस महकमा मौजूद रहेगा.
इस कार्यक्रम को लेकर जिला विधिज्ञ संघ भी काफी उत्साहित है तथा इसके आयोजन में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने देना चाह रहा है. उन्होंने बताया कि संध्या में आयोजित इस प्रकार के समारोह में स्थानीय स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर जिला न्यायालय में भव्य मंच तथा पंडाल बनाया जा रहा है. इसके अलावा जिला न्यायालय के बहुमंजिला भवन को रोशन किया गया है. जिला विधिज्ञ संघ के भवन को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन