करिहो में अगलगी से छह घर जले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : सदर प्रखंड अंतर्गत करिहो गांव में अगलगी की घटना में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया एवं देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी की चपेट में पांच घर आ गये एवं करीब चार लाख रुपये की संपत्ति खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार एक घर […]
विज्ञापन
शेखपुरा : सदर प्रखंड अंतर्गत करिहो गांव में अगलगी की घटना में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया एवं देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी की चपेट में पांच घर आ गये एवं करीब चार लाख रुपये की संपत्ति खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार एक घर में आग लगने के पश्चात आग की लपटें आसपास के घरों को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दी था.
तेज हवा के झोंाकें के कारण धधकती आग की लपटों पर काबू करने के लिए ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत की जाने लगी. इस दौरान गांव में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
इस अगलगी की घटना में प्रकाश यादव का घर पूरी तरह राख हो गया एवं उसके घर में रखे कपड़े, अनाज, भवन निर्माण की 60 हजार रुपये नगद समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गयी. इस दौरान आग की लपटें उसके दोनों भाई उमेश यादव एवं ललन यादव के घर को भी अपने चपेट में ले लिया तथा उन दोनों के घरों में भी लाखों की संपत्ति आग में स्वाहा हो गयी. इन तीनों के अलावा दशरथ मिस्त्री एवं भूषण मिस्त्री के घर में भी आग लग गयी.
इन पांच घरेां के अलावे पास स्थित धान की तीन पुंज में भी आग लग गयी. घटना स्थ पर पहुंची दमकल में खराबी आ जने के कारण नहीं चल सकी, जिसके पश्चात आनन-फानन में दूसरी दमकल भेजी गयी. इस दौरान दमकल एवं बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. स्थानीय ग्रामीणों ने पीडि़तों को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है. घटना स्थल पर पहुंचे समाजसेवी बालमुकुंद ने आगलगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










