पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रशासन सख्त

बरबीघा : पंचायत चुनाव स्वच्छ माहौल में पारदर्शी प्रक्रिया अपना कर संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं. प्रशासन भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए कुल 13 विभिन्न प्रकार के कोषांगों का गठन किया है. गठित कोषांगों का हेड को भी मनोनयन हो चुका है. इसकी जानकारी बरबीघा प्रखंड के निर्वाची […]
बरबीघा : पंचायत चुनाव स्वच्छ माहौल में पारदर्शी प्रक्रिया अपना कर संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं. प्रशासन भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए कुल 13 विभिन्न प्रकार के कोषांगों का गठन किया है. गठित कोषांगों का हेड को भी मनोनयन हो चुका है.
इसकी जानकारी बरबीघा प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गठित कोषांग गुप्त रूप से चुनाव लड़ रहे पंचायत के विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के खर्च और व्यवहार पर कड़ी निगरानी रखेंगे. प्रत्येक दिन एकत्रित सूचना को प्रखंड और जिला को सौंपेंगे. अनियमितता और आदर्श आधारभूत संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




