फर्द बयान लेने में व्यस्त रह गये थानाध्यक्ष

शेखपुरा : अरियरी के शेखपुरा-आढ़ा मार्ग स्थित नवीनगर ककरार गांव के समीप ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक साधु यादव को गोली मार कर लूट की घटना में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तब विवश हो गये जब वे घटना के घंटों बाद सदर अस्पताल में फर्द बयान लेने को विवश दिखे. इस मौके पर टाउन थाना के […]
शेखपुरा : अरियरी के शेखपुरा-आढ़ा मार्ग स्थित नवीनगर ककरार गांव के समीप ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक साधु यादव को गोली मार कर लूट की घटना में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तब विवश हो गये जब वे घटना के घंटों बाद सदर अस्पताल में फर्द बयान लेने को विवश दिखे. इस मौके पर टाउन थाना के एक पुलिस अधिकारी वहां मौजूद होने की स्थिति में फर्द बयान लेने की लाख मिन्नतें भी की और स्वयं घटना स्थल की ओर कूच करने की भी गति कहीं इसके बाद भी उक्त पुलिस अधिकारी ने कन्नी काट दी.
गोलीबारी कर लूट के इस घटना में अरियरी पुलिस ने कार्रवाई के लिए सक्रियता तो दिखाई मगर सबसे बड़ी बात यह है कि स्वयं थानेदार अगर दबोचने में त्वरित कार्रवाई में सक्रियता दिखाते तब परिणाम कुछ और भी होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




