दोपहिया वाहनों की जांच से मचा हड़कंप
Updated at : 04 Jan 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

बरबीघा : एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर दोपहिया वाहनों की सघन जांच से अवैध संचालकों में हड़कंप मचा है. बरबीघा थाना पुलिस द्वारा पुअनि गंगा प्रसाद सिंह एवं सअनि जागेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना गेट के समीप सुबह से ही गुजरने वाले तमाम दोपहिया वाहनों की जांच पड़ताल किये गये. जिसमें बिना […]
विज्ञापन
बरबीघा : एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर दोपहिया वाहनों की सघन जांच से अवैध संचालकों में हड़कंप मचा है. बरबीघा थाना पुलिस द्वारा पुअनि गंगा प्रसाद सिंह एवं सअनि जागेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना गेट के समीप सुबह से ही गुजरने वाले तमाम दोपहिया वाहनों की जांच पड़ताल किये गये.
जिसमें बिना कागजात, बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों की मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्कूटी, मोपेड आदि को जब्त कर लिया गया.
बरबीघा थाना परिसर में जांच के बाद सैकड़ों वाहनों को जब्त किया गया, जिसे बाद में कागजात लाकर दिखाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




