राजद का सांगठनिक ढांचा होगा मौजूद : रवि

Updated at : 29 Dec 2015 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
राजद का सांगठनिक ढांचा होगा मौजूद : रवि

शेखपुरा : जिले में राजद सांगठनिक चुनाव को लेकर सोमवार को कई प्रखंडों में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर सदर प्रखंड शेखपुरा के लिए निर्वाचित रवि कुमार ने कहा कि अब न्याय के साथ विकास को सरकार करने में राजद सुप्रीमो लालू व सीएम नीतीश कुमार ने बीड़ा उठाया है. इस […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में राजद सांगठनिक चुनाव को लेकर सोमवार को कई प्रखंडों में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर सदर प्रखंड शेखपुरा के लिए निर्वाचित रवि कुमार ने कहा कि अब न्याय के साथ विकास को सरकार करने में राजद सुप्रीमो लालू व सीएम नीतीश कुमार ने बीड़ा उठाया है. इस महागंठबंधन में सुशासन और विकास के साथ-साथ कार्यकर्ता और आवाम के मान-सम्मान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे बखूबी निर्वहन किया जायेगा. शहर के इंदाय मोहल्ले पर स्थित राजद कार्यालय में शेखपुरा प्रखंड के पर्यवेक्षक राम पासवान की मौजूदगी में रवि को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गयी. इसके साथ ही चेवाड़ा में पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन ने जनार्दन प्रसाद, शेखोपुरसराय,

बरबीघा प्रखंड के पर्यवेक्षक अरूण भगत ने रामदेव यादव,घाट कोसुम्भा के पर्यवेक्षक राजो यादव ने अनिल यादव को अरियरी के पर्यवेक्षक चंद्रमौली यादव ने राजेश कुमार को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है. इस मौके पर राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजनीति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने प्रखंड अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन