छात्रा से छेड़खानी, मामला दर्ज

Updated at : 29 Dec 2015 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी, मामला दर्ज

अस्थावां : बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में रह कर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा द्वारा थाने में एक युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करायी गयी है. पीड़ित छात्रा जहानाबाद जिला के हुलासगंज की निवासी है तथा बिंद में रह कर 12 वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है. अपने आवेदन […]

विज्ञापन

अस्थावां : बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में रह कर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा द्वारा थाने में एक युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करायी गयी है. पीड़ित छात्रा जहानाबाद जिला के हुलासगंज की निवासी है तथा बिंद में रह कर 12 वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है. अपने आवेदन में छात्रा ने कहा कि सोमवार को ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में मोहल्ले के रद्युनंदन राउत का पुत्र नीतीश कुमार द्वारा उसे जबरदस्ती पकड़ कर सुनसान जगह की ओर ले जाया जा रहा था.

छात्रा द्वारा काफी संघर्ष करने तथा हो हल्ला करने के बाद वह युवक से खुद को बचा पाने में सफल हुई. वाद में घटना की सूचना परिजनों को दी गई तथा छात्रा द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन