जनता दरबार में आये पांच मामले

Updated at : 09 Dec 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में आये पांच मामले

मामले आये : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन शुरू किया गया है. अंचल क्षेत्र में एक से ज्यादा थाना रहने पर जनता दरबार का आयोजन मंगलवार और बुधवार को किया जाना है. जनता दरबार में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के अलावा थानाध्यक्ष राज प्रसाद सिंह […]

विज्ञापन

मामले आये : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन शुरू किया गया है. अंचल क्षेत्र में एक से ज्यादा थाना रहने पर जनता दरबार का आयोजन मंगलवार और बुधवार को किया जाना है. जनता दरबार में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के अलावा थानाध्यक्ष राज प्रसाद सिंह मौजूद थे.

आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में कुल पांच विवादित मामले सामने आये. जनता दरबार में दोनों पक्षों को ध्यान से सुना गया तथा उनके द्वारा दिये गये कागजातों का अवलोकन भी किया गया. इन मामलों के अंतिम निष्पादन के पूर्व भूमि का भौतिक सत्यापन भी किया जायेगा. इस तरह के मामले जिले के सभी थाने पर निबटाये जाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन