नये साल में शहर को योजनाओं की सौगात

शेखपुरा : वर्ष 2015 की विदाई और नये साल के आगमन की तैयारी को लेकर अब पहल कदमी तेज कर दिया गया है. इसी पहल कदमी शेखपुरा शहर को योजनाओं की सौगात देने के लिए नगर परिषद ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है. नये वर्ष के पहले महीने ही बहुप्रतिक्षित बस पड़ाव की […]
शेखपुरा : वर्ष 2015 की विदाई और नये साल के आगमन की तैयारी को लेकर अब पहल कदमी तेज कर दिया गया है. इसी पहल कदमी शेखपुरा शहर को योजनाओं की सौगात देने के लिए नगर परिषद ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है. नये वर्ष के पहले महीने ही बहुप्रतिक्षित बस पड़ाव की शुरूआत कर दी जायेगी.
इसके साथ ही शहर के चौक चौराहों पर राहगीरों के लिए पेयजल,स्वच्छता एवं नली एवं गली की दर्जनों योजनाओं को आम सरोकार के लिए शुरू कर दिया जायेगा.नये साल में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी नया आयाम दिया जा सकेगा. प्रमुख स्थानों पर शुलभ शौचालय की भी शुरूआत की जायेगी. नगर सुविधा को लेकर क्रियांवित योजनाओं की शुरूआत होते ही नगर वासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




