डीजल अनुदान के लिए मांगे 1.55 करोड़

शेखपुरा : जिले में डीजल अनुदान के लिए राज्य सरकार से 01 करोड़ 55 लाख रुपये की दूसरी किस्त,हालांकि इस योजना में अनुसूचित कोटे के लिए लाभुकों का आवेदन प्राप्त नहीं हो पा रहा है. यही कारण है कि उक्त कोटे की राशि में 20 लाख 77 हजार रुपये का आवंटन किया गया था. जिसमें […]
शेखपुरा : जिले में डीजल अनुदान के लिए राज्य सरकार से 01 करोड़ 55 लाख रुपये की दूसरी किस्त,हालांकि इस योजना में अनुसूचित कोटे के लिए लाभुकों का आवेदन प्राप्त नहीं हो पा रहा है. यही कारण है कि उक्त कोटे की राशि में 20 लाख 77 हजार रुपये का आवंटन किया गया था. जिसमें अबतक 01 89 हजार 453 रुपये का ही वितरण हो सका.
जबकि सामान्य कोटे के लिए पूर्व में 81 लाख तीन सौ रुपये का आवंटन किया गया था. जिसमें अब तक 71 लाख 81 हजार 147 रुपये का वितरण कर लिया गया. सूत्रों ने बताया कि डीजल अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों के आलोक में दूसरे पटवन के लिए 01 करोड़ 55 लाख रुपये की मांग की गयी है. सूत्रों ने बताया कि जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में आवेदकों की भरमार है. ऐसे में उक्त राशि का आवंटन होते ही किसानों को लाभांवित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




