भूमि विवाद में किसान को किया जख्मी

शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कुसुम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने पहले घर पर महिलाओं के साथ मारपीट की इसके बाद खेत पहुंचकर वृद्ध किसान को घेरकर लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया. इस घटना में 59 वर्षीय यदुनंदन महतो सुजीत कुमार जख्मी हो गये. पीड़ित ने बताया कि […]
शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कुसुम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने पहले घर पर महिलाओं के साथ मारपीट की इसके बाद खेत पहुंचकर वृद्ध किसान को घेरकर लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया. इस घटना में 59 वर्षीय यदुनंदन महतो सुजीत कुमार जख्मी हो गये. पीड़ित ने बताया कि कई साल पहले सगे भाई की जमीन खरीदी थी.
अब जब उसपर निर्माण कार्य कराने जा रहे थे तब बेवजह विरोध किया जा रहा है. इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब दस की संख्या में आरोपी डीह कुसुम्भा स्थित घर पहुंचकर खोजबीन की. नहीं मिलने पर लाठी डंडे से लैश बदमाशों ने पहले घर में तोड़–फोड़ मचाया फिर विरोध करने पर दहशत कायम करने के लिए महिला मीना देवी के साथ मारपीट की.
इसके बाद किसान की जानकारी लेकर बदमाश खेत पहुंचकर घर लौट रहे किसान यदुनंदन महतो एवं उनके पुत्र सुजीत कुमार को घेर कर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना के बाद पीडि़त किसान को जख्मी अवस्था में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




