एमडीएम बंद हो, तो डीडीसी को करे फोन

शेखपुरा : जिले के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद रहे तो डीडीसी निरंजन कुमार झा के सरकारी मोबाइल नंबर पर खबर करें. उसे तुरंत चालू करने का प्रयास किया जायेगा. डीडीसी का सरकारी मोबाइल नंबर 9431818372 है. डीडीसी बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र […]
शेखपुरा : जिले के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद रहे तो डीडीसी निरंजन कुमार झा के सरकारी मोबाइल नंबर पर खबर करें. उसे तुरंत चालू करने का प्रयास किया जायेगा. डीडीसी का सरकारी मोबाइल नंबर 9431818372 है. डीडीसी बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.
जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गयी है कि जिले के 488 प्राथमिक व मध्य विद्यालय में से 481 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन चलाने की जानकारी दी गयी. केवल सात विद्यालयों में एमडीएम बंद रहने पर उसे एक सप्ताह के अंदर चालू करने को कहा गया
एमडीएम बंद रहने के कारणों को दूर करने के लिए एमडीएम से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को समन्वय बना कर चालू करने को कहा गया. बैठक में विद्यालयों में बांटे जाने वाले छात्रवृत्ति, साइकिल, पोषाक आदि की वितरित राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र शीघ्र देने का भी निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




