13 पुलिस पदाधिकारी इधर-से-उधर

संवाददाता, शेखपुरा शेखपुरा की एसपी मीनू कुमारी ने 13 एएसआइ का तबादला कर दिया है. इनमें से अधिकांश नवप्रोन्नत हैं, जिन्हें मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस केंद्र पर तैनात एएसआइ ओम प्रकाश दास को पुलिस कार्यालय भेजा गया […]
संवाददाता, शेखपुरा
शेखपुरा की एसपी मीनू कुमारी ने 13 एएसआइ का तबादला कर दिया है. इनमें से अधिकांश नवप्रोन्नत हैं, जिन्हें मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस केंद्र पर तैनात एएसआइ ओम प्रकाश दास को पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि दीनानाथ यादव को स्पीडी ट्रायल के लिए कोर्ट में तैनात किया गया है. सामान्य शाखा में तैनात हरिहर नाथ सिंह को शेखपुरा थाना, मो. समीर को महुली से अरियरी, विमल कुमार को शेखपुरा निरीक्षक कार्यालय से पेंशन विभाग, राजेंद्र प्रसाद को मिशन से बरबीधा निरीक्षक कार्यालय, अनिल कुमार सिंह को करंडे थाने से अनुमंडल पुलिस कार्यालय, मुर्शीद खान को शेखोपुरसराय थाने से शेखपुरा, अमरेंद्र कुमार को बरबीघा से करंडे, इब्राहिम वास्को को जयरामपुर से शेखपुरा अनुसूचित जनजाति थाना, रवींद्र सिंह को मेहुस से जयरामपुर थाना, जबकि अभय सिंह को पुलिस कार्यालय से मेहुस थाना भेजा गया है. उन्होंने बताया क इसके अलावा अन्य जिलों से शेखपुरा योगदान देनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को भी विभिन्न थानों पर भेजा जायेगा और शेखपुरा से तबादला कर दिये गये पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों को यहां से विरमित भी किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




