भीड़ ने की महिला की जम कर पिटाई

शेखपुरा . स्थानीय चांदनी चौक पर एक ऑल्टो कार में पुलिस के एक जवान के साथ एक महिला को रंगे हाथ दबोचे जाने के पश्चात आक्रोशित भीड़ ने महिला की जम कर धुनाई कर दी, जबकि भीड़ जुटने से पूर्व ही उक्त पुलिस का जवान वहां से भाग निकला. दरअसल, पुलिस जवान एवं महिला को […]
शेखपुरा . स्थानीय चांदनी चौक पर एक ऑल्टो कार में पुलिस के एक जवान के साथ एक महिला को रंगे हाथ दबोचे जाने के पश्चात आक्रोशित भीड़ ने महिला की जम कर धुनाई कर दी, जबकि भीड़ जुटने से पूर्व ही उक्त पुलिस का जवान वहां से भाग निकला. दरअसल, पुलिस जवान एवं महिला को कार में पुलिस जवान की पत्नी एवं बहन ने ही रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसी दौरान जवान वहां से बच निकला, जबकि उक्त महिला डर से कार के अंदर ही बंद हो गयी.इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी एवं कार के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया जाने लगा. भीड़ के आक्रोश को देख डरी-सहमी महिला ने कार का दरवाजा जैसे ही खोला, भीड़ उस पर टूट पड़ी. कुछ बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव करते हुए उक्त महिला को भीड़ से बचाया एवं मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने गयी. जवान की विवाहिता ने बताया कि उसके पति का अवैध संबंध उस महिला के साथ है एवं वह महिला वेश्यावृत्ति का धंधा भी करती है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उसने उक्त महिला को अपने पति से दूर रहने को कहा था. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी कटरा चौक के समीप दोनों को उसकी पत्नी द्वारा एक साथ पकड़े जाने पर दोनों की जम कर धुनाई की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




