ट्रैक्टर से दब कर मजदूर की मौत

Updated at : 15 Jun 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दब कर मजदूर की मौत

शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : थाना क्षेत्र के बैहिकट्ठा गांव के तुलसी पासवान की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. घटना के बाद लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के स्वास्थ्य उपकेंद्र शेखोपुरसराय में भरती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो […]

विज्ञापन
शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : थाना क्षेत्र के बैहिकट्ठा गांव के तुलसी पासवान की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. घटना के बाद लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के स्वास्थ्य उपकेंद्र शेखोपुरसराय में भरती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मालूम हो कि युवक अपने गांव बैहिकट्ठा से शेखोपुर बाजार आ रहा था. इसी दौरान नीमी गांव स्थित कंचन गैस गोदाम के समीप यह घटना घटी. मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर पहुंच कर नीमी पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने अंतिम संस्कार के लिए 15 सौ रुपये सहायता देने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन