पूर्व सांसद की पत्नी का निधन

Updated at : 16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद की पत्नी का निधन

शेखपुरा : भूतपूर्व सांसद राजो सिंह की 80 वर्षीया विवाहिता शारदा देवी का निधन की खबर मिलते ही जिले भर के प्रबुद्ध लोग अंतिम दर्शन के लिए शनिवार की सुबह हथियावां गांव पहुंचे. उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की. पूर्व सांसद की पत्नी का निधन उपचार के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : भूतपूर्व सांसद राजो सिंह की 80 वर्षीया विवाहिता शारदा देवी का निधन की खबर मिलते ही जिले भर के प्रबुद्ध लोग अंतिम दर्शन के लिए शनिवार की सुबह हथियावां गांव पहुंचे. उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की.

पूर्व सांसद की पत्नी का निधन उपचार के दौरान पटना के ही निजी अस्पताल में करीब आठ बजे हो गयी थी, जबकि पूर्व सांसद पुत्रवधू भी उपचार के लिए दिल्ली में भरती थी. बड़ी मशक्कतों के बाद पौत्र सुदर्शन कुमार, शनिवार की दोपहर शेखपुरा पहुंच कर अंतिम दर्शन किये.

इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, अरुण सिंह, ललन सिंह, उदयशंकर सिंह, दिवाकर सिंह, डॉ रंजन, कन्हैया, अमितेश, सत्यवान, सत्यजीत, शशि, चंदन, गोलू , गंगा कुमार यादव, महेश राम, जिलाध्यक्ष शिवशंकर महतो, राजद नेता विजय सम्राट, प्रवीण कुमार, राजनीति सिंह, जदयू नेता साकेत सिंह आदि मौजूद थे.

परिजनों ने बताया कि पूर्व सांसद की पत्नी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. परिजनों ने बताया कि अंतिम दाह संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सिमरिया घाट ले जाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन