ट्रांसफॉर्मर जलने से दूरदर्शन रिले केंद्र का प्रसारण ठप

Updated at : 11 Jul 2013 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर जलने से दूरदर्शन रिले केंद्र का प्रसारण ठप

शेखपुरा : प्रसार भारती दूरदर्शन रिले केंद्र, शेखपुरा का ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह से जले रहने के कारण रिले केंद्र से दूरदर्शन चैनल का प्रसारण बंद हो गया है. रिले केंद्र बंद रहने से जिले के अरियरी, चेवाड़ा प्रखंड के अलावे शहर के स्टेशन रोड में दूरदर्शन केंद्र का प्रसारण बंद हो गया है. दूरदर्शन […]

विज्ञापन

शेखपुरा : प्रसार भारती दूरदर्शन रिले केंद्र, शेखपुरा का ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह से जले रहने के कारण रिले केंद्र से दूरदर्शन चैनल का प्रसारण बंद हो गया है. रिले केंद्र बंद रहने से जिले के अरियरी, चेवाड़ा प्रखंड के अलावे शहर के स्टेशन रोड में दूरदर्शन केंद्र का प्रसारण बंद हो गया है.


दूरदर्शन
रिले केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्रीमती कृष्ण शाही द्वारा 13 फरवरी, 1996 को किया गया था. बिजली नहीं रहने से रिले केंद्र में उच्च क्षमतावाले जेनेरेटर की सुविधा उपलब्ध विभाग द्वारा करायी गयी है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद तैनात कर्मचारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.

सहायक अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसकी सुधि नहीं ली, जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया. श्री गुप्ता ने बताया कि जेनेरेटर चला कर रिले केंद्र को समय पर चालू किया जाता है, लेकिन हिट हो जाने के बाद जेनेरेटर को बंद कर दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन