अज्ञात युवती की लाश मिली

Updated at : 16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात युवती की लाश मिली

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार की देर शाम प्रखंड के जयरामपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव में एक युवती की लाश मिली. जगदीशपुर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को थाने में लाकर शिनाख्त के लिए कुछ देर रखा. पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजने […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार की देर शाम प्रखंड के जयरामपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव में एक युवती की लाश मिली. जगदीशपुर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को थाने में लाकर शिनाख्त के लिए कुछ देर रखा. पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजने की कवायद शुरू कर दी. थानाध्यक्ष गगन सुधाकर ने बताया कि जगदीशपुर गांव के उत्तरी खंधे में स्थित एक बोरिंग के कुएं से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया गया.

मृतका के गरदन पर दबाव का निशान था और उसकी जीभ निकली हुई थी. गगन सुधाकर ने बताया कि 30 वर्ष के आसपास की इस युवती को संभवत: गला दबा कर मारा गया है, पर सही बातें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बतायी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन