ePaper

साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के निवासी

Updated at : 28 Oct 2019 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के निवासी

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोड गांव के पास रविवार को एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि उक्त साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोड गांव के पास रविवार को एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि उक्त साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव के रहने वाले हैं. पीड़ित भी उसी गांव की रहने वाली है.

महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता पड़ोसी नवादा जिले के पर्यटक स्थल ककोलत में अपने सहयोगियों के साथ एक आश्रम में रह रही थी. पीड़ित साध्वी ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो लोग अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ रविवार को उनके आश्रम पहुंचे और उनकी मां के बीमार होने की सूचना दी. यशोदा ने बताया कि चारों आरोपियों ने एक निजी वाहन से साध्वी को उनके घर ले जाने के क्रम में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना अंतर्गत फुलचोड गांव के पास उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन