राजोपुर में गहराया जल संकट, लोग परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : सदर प्रखंड के राजोपुर गांव में पानी की गंभीर समस्या है. सभी सार्वजनिक चापाकल असफल हो जाने से यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. साथ ही नल जल योजना की शुरुआत भी यहां नहीं हो सकी है. इसी वजह से गांव वालों के द्वारा प्रखंड […]
विज्ञापन
शेखपुरा : सदर प्रखंड के राजोपुर गांव में पानी की गंभीर समस्या है. सभी सार्वजनिक चापाकल असफल हो जाने से यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. साथ ही नल जल योजना की शुरुआत भी यहां नहीं हो सकी है. इसी वजह से गांव वालों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर टैंकर से पानी की मांग की गयी, जिसकी आपूर्ति सोमवार से की जा रही है.
ग्रामीण सोनू कुमार, गुड्डू कुमार ने बताया कि राजोपुर गांव में गाड़े गये सभी सरकारी चापाकल असफल हैं. खराब चापाकलों को बनाने का आवेदन भी दिया गया. चापाकल मिस्त्री के द्वारा बताया गया कि सभी चापाकल पूर्णतः असफल है और इनको नहीं बनाया जा सकता. इसी को लेकर टैंकर से गांव में पानी की व्यवस्था सोमवार से की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




