राजग को जनता ने सबक सिखाया : शंभु

Updated at : 16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजग को जनता ने सबक सिखाया : शंभु

* जीत के जश्न में डूबे रहे लोगशेखपुरा : महाराजगंज लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह की जीत पर अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहे पार्टी नेता शंभु यादव ने कहा कि बिहार में विपक्ष की राजनीति को यह जीत नयी दिशा देगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह जीत सूबे बिहार की […]

विज्ञापन

* जीत के जश्न में डूबे रहे लोग
शेखपुरा : महाराजगंज लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह की जीत पर अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहे पार्टी नेता शंभु यादव ने कहा कि बिहार में विपक्ष की राजनीति को यह जीत नयी दिशा देगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह जीत सूबे बिहार की जनता की भावनाओं की जीत है.

उन्होंने कहा कि सुशासन के नाम पर राज्य में चलाये जा रहे हिटलर शासन को जनता, पंचायत प्रतिनिधि एवं नियोजित कर्मियों ने बखूबी समझा और महाराजगंज चुनाव में सुशासन की ढकोसला करने वाली सरकार को सबक सिखाने का काम किया है. शहर के स्टेशन के समीप राजद नेता शंभु यादव, विजय पासवान, प्रमोद पासवान, लट्टु यादव, मो इसामउद्दीन, आनंदी ठाकुर, रानी देवी, जगदीश यादव, उपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे.

नेताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर बधाई दी एवं मुंह मीठा कराया. नेताओं ने जम कर आतिशबाजी भी की. उधर, अरियरी के महुली बाजार में राजद नेता परशुराम यादव के नेतृत्व में अन्य समर्थकों के लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं शंभु यादव की जयकार से महुली बाजार गूंज उठा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन