ePaper

सड़क पर तड़प रहा था युवक लोग खींच रहे थे तस्वीर

Updated at : 19 Apr 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर तड़प रहा था युवक लोग खींच रहे थे तस्वीर

शेखपुरा : भीषण सड़क हादसे के बाद जहां अपने चचेरे भाई के शव के समीप जख्मी अवस्था में दर्द से कराहते मनीष को वहां आने-जाने वाले लोग हाथ लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे. वहीं घायलों की मदद के बजाय लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाते दिखे. दरअसल सुबह करीब 7:00 बजे […]

विज्ञापन

शेखपुरा : भीषण सड़क हादसे के बाद जहां अपने चचेरे भाई के शव के समीप जख्मी अवस्था में दर्द से कराहते मनीष को वहां आने-जाने वाले लोग हाथ लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे. वहीं घायलों की मदद के बजाय लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाते दिखे.

दरअसल सुबह करीब 7:00 बजे की घटना में बीच सड़क पर ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक के साथ नवादा के धमौल गांव निवासी व दिलीप हलवाई के मृतक पुत्र के शव के समीप उसका चचेरा भाई मनीष लगभग आधे घंटे तक दर्द की पीड़ा में कराहता रहा.
लेकिन उसकी सहायता में कोई वहां कोई भी नहीं पहुंच सका. इस दौरान नवादा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में शरीक होने जा रहे शेखपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा कुमार यादव एवं सचिव मदनलाल ने सड़क पर तड़पते युवक को देखा, तब उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी. गाड़ी में बैठे पूर्व पार्षद दिनेश कुमार और अपने चालक के सहयोग से जख्मी को टेंपो पर सवार कर सदर अस्पताल पहुंचवाया.
इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने युवक का त्वरित उपचार प्रारंभ करवा दिया. इसके साथ ही जख्मी के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी. घटना को लेकर एसोसिएशन के अधिकारी गंगा कुमार यादव ने बताया कि चचेरे भाई के शव के साथ युवक दर्द से कराह रहा था. इस दौरान यात्री से भरे टेंपो को खाली करवाकर घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन