गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sheikhpura News : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में 'सरगम 2026' का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं.
Sheikhpura News : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सरगम 2026- ए नाइट ऑफ म्यूजिक, कल्चर एंड फेलोशिप' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. संगीत और नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ आपसी सौहार्द और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था.
सीमा सिंह रहीं मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश महासचिव सीमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
Also Read : नवादा में मारपीट मामले का फरार आरोपित झारखंड के देवघर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए