बिहारः छात्र के शरीर में शिक्षक ने जगह जगह दांत काटा

Updated at : 06 Jul 2014 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः छात्र के शरीर में शिक्षक ने जगह जगह दांत काटा

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा में एक निजी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में दूसरी कक्षा के एक छात्र को एक शिक्षक ने पूरे शरीर में जगह जगह दांत से काट लिया. उपप्रमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने आज बताया कि बारहबीघा के एक निजी आवासीय विद्यालय में दो दिन पहले यह घटना घटी और आज […]

विज्ञापन

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा में एक निजी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में दूसरी कक्षा के एक छात्र को एक शिक्षक ने पूरे शरीर में जगह जगह दांत से काट लिया.

उपप्रमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने आज बताया कि बारहबीघा के एक निजी आवासीय विद्यालय में दो दिन पहले यह घटना घटी और आज जब बच्चे से उसके माता-पिता मिलने आए तब उन्होंने अपने बच्चे की यह दुर्दशा देखी.

शर्मा के अनुसार छात्र के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की कि आरोपी शिक्षक उस रात उनके बच्चे के साथ सोया और उसने उसके गाल, चेहरे और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर दांत से काट लिया.

बच्चे का इलाज चल रहा है और पुलिस संबंधित शिक्षक को पकडने के लिए छापा मार रही है. शिक्षक फरार है.शर्मा ने कहा कि इस घटना के संबंध में स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जाएगी.

इसी बीच छात्र-छात्राएं, उनके के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन