बकरीपालन के लिए सरकार देगी दो लाख की रािश
Updated at : 08 Mar 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बकरीपालन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. बकरी पालन के साथ-साथ उसके रखने के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था विभाग की ओर से की जायेगी. यानी की बकरी के रहने के लिए भी सरकार की योजना के मुताबिक शेड का निर्माण किया जायेगा. विभाग की ओर से चयनित लाभुकों को इसके लिए […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बकरीपालन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. बकरी पालन के साथ-साथ उसके रखने के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था विभाग की ओर से की जायेगी. यानी की बकरी के रहने के लिए भी सरकार की योजना के मुताबिक शेड का निर्माण किया जायेगा. विभाग की ओर से चयनित लाभुकों को इसके लिए दो लाख रुपये उपलब्ध कराये जायेंगे.
इसी राशि में से लाभुकों को बकरी खरीदनी होगी व शेड का निर्माण कराना होगा. इसके बाद सरकार के नियमानुसार सब्सिडी की राशि भी उपलब्ध करायी जायेगी. इस तरह लाभुक बकरीपालन कर अपनी आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकते हैं.
समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना से मिलेगा लाभ
पशुपालन विभाग के समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत 20 बकरियों पर एक बकरे का क्रय व शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये खर्च किये जाने हैं.
इस पर एक लाख का अनुदान देय होगा. यह अनुदान बकरियों के क्रय व शेड के निर्माण हो जाने के बाद दिया जायेगा. शेड निर्माण व बकरीपालन की स्थलीय जांच के बाद सभी तरह की विभागीय प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इसका लाभ लाभुकों को मिलेगा. योजना के लाभ देने के के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है.
दो लाभुक अब तक हुए चयनित
इस योजना के तहत जिले में अब तक दो लाभुक चयनित किये गये हैं. इनमें एक लाभुक को सरकार की योजना का लाभ भी उपलब्ध करा दी गया है. जिले के एकंगरसराय के एक लाभुक इस योजना से लाभान्वित हुए हैं. जबकि, दूसरे परवलपुर के लाभुक हैं. इन्हें इसी योजना के तहत 40 बकरियों पर दो बकरे दिये जायेंगे.
इसके लिए इन्हें चार लाख रुपये मिलेंगे. इस पर दो लाख का अनुदान देय है. इस लाभुक को लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार की योजना को जिले में सही रूप से क्रियान्वित की जा रही है. इस योजना से जुड़कर इच्छुक लोग लाभ उठा सकते हैं. अब तक एक लाभुक को इसका लाभ दिया गया है. दूसरे लाभुक को योजना का लाभ देने के लिए प्रक्रिया चल रही है.
डॉ अशोक कुमार विद्यार्थी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नालंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




