शेखपुरा-आढ़ा स्टेट हाइवे पर आगजनी कर यातायात को महिलाओं ने िकया ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 6:34 AM
अरियरी (शेखपुरा) : 10 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे विद्यापुर गांव के लोगों का मंगलवार को सब्र जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर शेखपुरा-आढ़ा स्टेट हाइवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया. इस दौरान वाहन संचालकों के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई. सड़क जाम के कारण परीक्षार्थियों व आमलोगों […]
अरियरी (शेखपुरा) : 10 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे विद्यापुर गांव के लोगों का मंगलवार को सब्र जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर शेखपुरा-आढ़ा स्टेट हाइवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया. इस दौरान वाहन संचालकों के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई. सड़क जाम के कारण परीक्षार्थियों व आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
वहीं, सड़क जाम कर रहीं ललिता देवी, सैनी देवी, सीता देवी, हेमंती देवी, रूणा देवी ने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये. महिलाओं ने कहा कि 10 दिन पहले जलापूर्ति पंप हाउस का मोटर जल गया. इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गयी.
तीसरे दिन कर्मी आये और मोटर खोल कर ले गये. इसके सात दिन बीत गये, परंतु फिर कोई सुधि लेने नहीं आये. लगभग आठ हजार की आबादी वाले इस गांव में साधन विहीन परिवार रहते हैं. हमलोगों को प्यास बुझाने के लिए महज दो चापाकलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. विभाग की बेफिक्री को देख हमलोगों को यह कदम उठाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










