दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के लाल बाग मोहल्ले में विवाहिता की हत्या दहेज की खातिर कर दी गयी. साथ ही शव को गायब करने के लिए ससुरालवालों ने पड़ोसियों को करेंट से मौत होने की बात बतायी. पूजा की शादी डेढ़ साल पहले लालबाग मोहल्ले के गौतम यादव से हुई थी. उसका मायका पड़ोस […]
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के लाल बाग मोहल्ले में विवाहिता की हत्या दहेज की खातिर कर दी गयी. साथ ही शव को गायब करने के लिए ससुरालवालों ने पड़ोसियों को करेंट से मौत होने की बात बतायी. पूजा की शादी डेढ़ साल पहले लालबाग मोहल्ले के गौतम यादव से हुई थी. उसका मायका पड़ोस के चकादीवान मोहल्ले में था. मृतका की मां सुशीला देवी ने बताया कि शादी के बाद मृतका के ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहे थे. इस दौरान 50 हजार दहेज के रूप में दिया भी गया.
पीड़ित परिजनों ने हत्या के लिए मृतिका के सास समेत अन्य ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया गया है. पीड़ित मां ने यह भी कहा की हत्या के इस घटना के बाद उसके ससुराल वालों ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी. लेकिन मायके को इसकी भनक तक नहीं लगने दिया. इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जब्त कर लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिजनों के द्वारा प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




