शेखपुरा में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान OMR शीट की कार्बन कॉपी लेकर चला गया परीक्षार्थी, FIR दर्ज

Author Ranjeet kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

OMR शीट की सांकेतिक तस्वीर

Sheikhpura Excise Constable Exam : शेखपुरा में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले गया. मामला मिलान के दौरान खुला, जिसके बाद FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sheikhpura Excise Constable Exam : शेखपुरा में रविवार को आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र से निकल गया. मामले का खुलासा मिलान के दौरान हुआ. जिसके बाद केंद्राधीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद सामने आया मामला

दरअसल, रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शेखपुरा में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई. परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और OMR शीट की कार्बन कॉपी का मिलान किया जा रहा था. इसी दौरान पता चला कि एक परीक्षार्थी अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ लेकर चला गया.

Sheikhpura Excise Constable Exam : केंद्राधीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक की ओर से आदर्श थाना शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-3 में परीक्षा दे रहे संतोष कुमार के पुत्र सुमन वर्धन परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट की कार्बन कॉपी जमा कराने के बजाय अपने साथ ले गए. परीक्षा के दौरान यह बात शिक्षकों और केंद्राधीक्षक के संज्ञान में नहीं आ सकी.

पुलिस ने शुरू की जांच

परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं और OMR शीट की कार्बन कॉपी का मिलान शुरू होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुकलेट संख्या 34241135 संबंधित परीक्षार्थी अपने साथ लेकर चला गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

परीक्षा की पारदर्शिता पर नहीं पड़ा असर

शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का परीक्षा की पारदर्शिता या कदाचार मुक्त आयोजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, जिले में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई. वहीं संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है.

Also Read : शेखपुरा : पंचायती राज मंत्री के सामने उठा 18 साल पुराना मुद्दा, घाटकोसुम्भा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन