शेखपुरा के इन 7 खिलाड़ियों को मिला सम्मान, PM मोदी के खेलो इंडिया संवाद से जुड़े युवा
वक्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई. राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने युवाओं को स्वस्थ जीवन का मंत्र दिया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.
Khelo India Dialogue Sheikhpura : शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित रामाधीन महाविद्यालय और सदर प्रखंड स्थित एसएस मेहुस कॉलेज में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रामाधीन महाविद्यालय में इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और संतुलित जीवन का मंत्र दिया.
आपके शहर में
युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रावधान में 'खेल की बात पीएम के साथ' का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ शुरू हुई.
युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण की शपथ
इस अवसर पर नशा मुक्त भारत को लेकर युवाओं ने राष्ट्र निर्माण की भागीदारी को लेकर प्रतिज्ञाबद्ध होकर नशा से दूर रहने की शपथ ली. अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने बताया कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है.
यह न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन और संतुलित जीवन जीने की कला भी सीखाता है. स्वस्थ युवा ही समर्थ और विकसित भारत की नींव रख सकते हैं.
जनप्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जमुई सांसद अरुण भारती के प्रतिनिधि के रूप में सचिन सौरभ, विपिन कुमार मंडल, संजय सिंह आदि भी उपस्थित रहे.
इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ दिवाकर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत खेल प्रतिभाओं के साथ एक सार्थक चर्चा आयोजित की गई.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर जिले के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया. सम्मान प्राप्त करने वालों में ताइक्वांडो खिलाड़ी खुशबू कुमारी, हैंडबॉल खिलाड़ी सौरव कुमार झा, कबड्डी खिलाड़ी गुलशन, योगाचार्य कोच आशीष आर्या, कराटे खिलाड़ी दीपक कुमार, प्रहलाद कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं.
Also Read : शेखपुरा में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, विधायक बोले- छुआछूत की बीमारी नहीं है टीबी
2036 ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर चर्चा
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के बीच खेल के बुनियादी ढांचों में पिछले दशक में हुए सुधार और आगामी 2036 ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व यह राष्ट्रव्यापी अभियान मुख्य रूप से युवाओं को सीधे खेल और फिटनेस की दृष्टि से उन्हें सक्षम करने के लिए आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय में युवाओं के बीच जश्न और उत्साह का माहौल देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए