शेखपुरा में गुरुवार को भी बारिश के आसार, बुधवार को हल्की वर्षा से लोगों को मिली थी राहत

Updated:
विज्ञापन

लंबे इंतज़ार के बाद शेखपुरा जिले में मानसून की झमाझम बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे. मुरझा रही धान की फसलों को नया जीवन मिला और मौसम भी सुहावना हो गया. यह बारिश खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

विज्ञापन

Monsoon Rain in Shiekhpura : बहुत दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिली. बारिश से खेती किसानी में जुड़े लोगों के बीच हर्ष का संचार हो गया. मुरझा रहे धान के पौधे को नयी जान मिल गई. मौसम भी सुहावना हो गया. उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बारिश नहीं होने से जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक लोगों को सता रहा था. बारिश के बाद यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है. मंगलवार से ही जिले में बारिश के अनुकूल संभावना बन रही थी. आसमान पर बादलों का जमावड़ा लग रहा था. बुधवार को सवेरे से भी बादल देखने को मिल रहा था. दोपहर बाद मध्यम दर्जे की हवा के साथ बारिश शुरू हुई. हालांकि बारिश का बेग अधिक देर तक नहीं टिका. लेकिन इसके बावजूद मुरझा रहे फसल को नई जान मिली.

जिले के आसमान में देर रात भी बादल देखे जा रहे हैं. बारिश की संभावना बनी हुई है. लोग बड़ी बेसब्री से और बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस साल मानसून जिले को पर्याप्त बारिश देने में विफल रहा है. जून से लेकर अगस्त माह की समाप्ति तक नाम मात्र की बारिश देखने को मिल रही है.

जिले में अगस्त माह में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है. जिससे खरीफ फसल के साथ-साथ रबी फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद रहती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन