शेखपुरा : शहर के चांदनी चौक समेत कई बाजारों में सजी आकर्षक राखी की दुकानें

Updated:
विज्ञापन

भाइयों के लिए राखी की खरीददारी करती बहनें | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इसके लिए शेखपुरा के चांदनी चौक, कटरा बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई हैं. बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष राखियां और मिठाइयाँ खरीद रही हैं.

विज्ञापन

भाई -बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाना है. इसको लेकर बाजार में जगह-जगह राखी की दुकानें सज गई है. बाजारों में दुकानें आकर्षक राखियों से अटी पड़ी हुई है. राखी की दुकानों पर खरीददारी को लेकर दुकानों पर लड़कियों और महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है.अपने भाइयों के लिये बहनें तरह-तरह की आकर्षक राखी की खरीदारी करने में जुटी हुई है. इस दौरान बहनें रौली-अक्षत का पैकेट भी खरीद रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के चांदनी चौक, कटरा बाजार ,पटेल चौक ,गिरिहिंडा चौक, गोल्डन चौक पर राखी बेचने को लेकर सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में दुकानें सजी हुई है. जहां युवतियां ,महिलाएं अपने भाइयों के लिये राखी की खरीदारी करती देखी जा रही है. ऐसा ही नजारा बरबीघा बाजार के बरबीघा थाना चौक, झंडा चौक, मिशन चौक आदि बाजारों में देखने को मिल रहा है.

वहीं चेवाड़ा, अरियरी के महुली, ससबहना शेखोपुरसराय बाजार में भी राखी की खरीदारी की जा रही है. इसके साथ में बहने अपने भाइयों के लिए मिठाइयों की खरीदारी भी करती देखी जा रही हैं. दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों के लिए बहने पहले ही राखी खरीदकर भेजने की तैयारी में जुटी है. इसके कारण बाजार में लोगों के बीच ज्यादा चहल-पहल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन