नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों की सुनीं समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 4:24 AM
शेखपुरा : बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गये डीएम योगेंद्र सिंह छात्र-छात्राओं से भी रूबरू हुए. इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कई सवाल पूछे. वहीं बातचीत के दौरान सामने आयी समस्याओं को लेकर भी उन्होंने गंभीरता दिखायी. उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर का मुआयना किया. वहां […]
शेखपुरा : बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गये डीएम योगेंद्र सिंह छात्र-छात्राओं से भी रूबरू हुए. इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कई सवाल पूछे. वहीं बातचीत के दौरान सामने आयी समस्याओं को लेकर भी उन्होंने गंभीरता दिखायी. उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर का मुआयना किया. वहां जलजमाव देख हैरान हो गये और इसे जल्द दूर करने का निर्देश शेखपुरा के सीओ राकेश पांडेय एवं कार्यपालक अधिकारी दिनेश दयाल लाल को दिया.
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों ने जल निकासी के लिए तत्काल कार्य भी शुरू कर दिया. इस मौके पर डीएम ने मेस का निरीक्षण करते हुए वहां दाल की गुणवत्ता में गड़बड़ी देखकर मेस इंचार्ज एवं प्राचार्य को जम कर फटकार लगायी. साथ ही तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं, डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस में पुस्तकालय की व्यवस्था पर भी नाराजगी जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










