शेखपुरा में जनसंख्या जागरूकता साइकिल रैली, डीएम ने खुद संभाली साइकिल की कमान

Author Ranjeet kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
जागरूकता रैली मे विद्यार्थियों के बीच साइकिल चलाते डीएम शेखर आनंद

जागरूकता रैली मे विद्यार्थियों के बीच साइकिल चलाते डीएम शेखर आनंद

Sheikhpura Population Awareness Cycle Rally : शेखपुरा में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनसंख्या जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी शेखर आनंद ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया.

विज्ञापन

Sheikhpura Population Awareness Cycle Rally : विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत शेखपुरा में जिला प्रशासन की ओर से जनसंख्या जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई. जिलाधिकारी शेखर आनंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी साइकिल चलाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया.

डीएम ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों और छात्रों ने लिया हिस्सा

बुधवार सुबह समाहरणालय परिसर से निकली जनसंख्या जागरूकता साइकिल रैली में डीएम शेखर आनंद, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों पर साइकिल चलाकर जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया.

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली रैली

रैली समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक, कटरा चौक और खांडपर होते हुए सदर अस्पताल पहुंची. इस दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाए और लोगों से जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

जनसंख्या नियंत्रण को बताया विकास की जरूरत

रैली के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के विकास के सामने बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. सरकार इस दिशा में आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.

रैली के दौरान कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

सुबह आठ बजे आयोजित रैली के कारण शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. इसी दौरान निजी विद्यालयों की बसें बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं, जिन्हें कई स्थानों पर रुकना पड़ा. पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण कुछ विद्यार्थियों को बसों में ही इंतजार करना पड़ा.

रैली में दिखा अलग नजारा

रैली के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पूरे मार्ग में साइकिल चलाते नजर आए. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) कुछ दूरी तक साइकिल चलाने के बाद बाइक पर सवार हो गए, जिसकी चर्चा लोगों के बीच होती रही.

Also Read : शेखपुरा कोर्ट में वर्षों से अटके मामले, सरकारी अधिकारी नहीं पहुंचे गवाही देने, जारी हो चुका है वारंट


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन