शेखपुरा के कसार से अपहृत 9वीं कक्षा की छात्रा बरामद, 20 दिन पहले इलाके के ही प्रेमी संग भागी थी
पुलिस गिरफ्त में अपहर्ता | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र से अपहृत 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत एक 16 वर्षीय किशोरी तथा 9वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस सकुशल बरामद करने में सफल हुई. जबकि पुलिस ने मामले के अपहर्ता को भी धर दबोचा. गिरफ्तार युवक कसार थाना क्षेत्र के ससबहना गांव निवासी अभिमन्यु प्रसाद का पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है.
आपके शहर में
छापामारी का नेतृत्व कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप में की. इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बरामद किशोरी झारखंड के धनबाद जिले की रहने वाली है. पिछले 20 दिन पहले वह कसार थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही हुई मौसी के घर आई थी.
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले किशोरी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी किशोरी के मौसा ने स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी. जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को गिरफ्तार युवक के घर से बरामद कर ली.
उन्होंने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया. उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी को पुलिस निगरानी में मेडिकल जांच कराए जाने के बाद स्थानीय कोर्ट के समक्ष उसका बयान कलमबद्ध कराने हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है. जबकि गिरफ्तार युवक को अपहरण के आरोप में शेखपुरा जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए